swine flu introduction
स्वाइन फ्लू H1N1 वायरस का फैलाव सबसे ज्यादा अंर्तराष्ट्रीय यात्राओं के जरिए हुआ।1 रायटर्स ने अपनी रिर्पोट में कहा है कि भारत में बहुत बडी संख्या में स्वाईन फ्लू केस सामने आए और सैंकडों की संख्या में लोगों ने जान भी गर्वाइं। 20 फरवरी 2015 को पत्रकार वार्ता के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी अरूण कुमार पाण्डे ने यह जानकारी दी की H1N1 वायरस से 1 जनवरी से 12 फरवरी तक 485 लोगों की मौत हुई। अमेरिका के Central for disease control And prevention के मुताबिक H1N1 वायरस ने भारत सहित 74 देशों में अपने पैर पसारे जिससे विश्व में 284000 लोगों को इस महामारी में जान गवानी पड़ी। मैक्सिकों में स्वाइन फ्लू का पहला मामला 27 अप्रैल को सामने आया था।2 मीडिया ने लोगों में स्वाइन फ्लू को लेकर जागरूकता फैलाने का काम किया। बहुत से लोगों में स्वाइन फ्लू को लेकर डर का भाव था। मीडिया ने हर रोज बढ़ रहे अफवाओं के बाजार को भी शांत किया मीडिया को हम कई तरह से जान सकते है जैसे कि प्रिंट मीडिया, इलैक्ट्रोनिक मीडिया, न्यू मीडिया। मिडिया ने स्वाइन फ्लू के प्रति जागरूक करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम ...