Patrol vs Diesel
मोदी सरकार द्वारा एक साजिश के तहत पेट्रोल व डीजल के दाम एक बराबर कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि उड़ीसा में डीजल के दाम पेट्रोल के पार हो गए हैं। यह न केवल देश हित में है बल्कि पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल के दाम बराबर कर दिए गए हैं, न केवल बराबर कर दिए गए हैं बल्कि डीजल के दाम पेट्रोल से बढ़ा दिए गए हैं । इससे पेट्रोल से चलने वाली गाड़ियां की मांग बढ़ जाएगी क्योंकि पेट्रोल की गाड़ियां डीजल की गाड़ियों की अपेक्षा लाख डेढ़ लाख सस्ती होती है और पर्यावरण के लिए भी अच्छी होती है। जबकि डीजल की गाड़ियां लाख,डेढ़ लाख रुपए ज्यादा होती ज्यादा महंगी होती है और पर्यावरण के लिए भी खतरनाक साबित होती हैं। अब किसान भी खेतों में डीजल के ट्रैक्टर अपेक्षा पेट्रोल के ट्रैक्टर चलाएंगे जिससे पर्यावरण की सुरक्षा होगी क्योंकि पहले ही किसान पराली जला कर भी देश व पर्यावरण का नुकसान कर रहे हैं। अतः डीजल से चलने वाली रेलगाड़ियां बंद होकर पेट्रोल बिजली से चलने लगेगी जिससे पर्यावरण की सुरक्षा होगी और देश तरक्की की ओर अग्रसर होगा। आपसे विनम्र निवेदन है कि आप मोदी सरकार को कोसने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह सब देश हित में हो रहा है आशा है आप इसे देश हित में ही लेंगे और डीजल की गाड़ी की अपेक्षा आप पेट्रोल की गाड़ियां इस्तेमाल करने लगेंगे - एक व्यंग्य
Comments
Post a Comment
Thank You for read my Blog